Showing posts with label ठेकुआ /खजूर - Thekua /Khajoor Recipe - in convection microwave /oven. Show all posts
Showing posts with label ठेकुआ /खजूर - Thekua /Khajoor Recipe - in convection microwave /oven. Show all posts

Sunday, January 1, 2017

ठेकुआ /खजूर - Thekua /Khajoor Recipe - in convection microwave /oven


स्वाद में मीठे, एकदम खस्ता, कुरकुरे ठेकुआ बिहार और झारखंड की पारम्परिक रेसीपी है. ठेकुआ को छठ पूजा के मौके पर विशेष रूप से बनाया जाता है. लेकिन इन्हें आप कभी भी बनाईये, कभी भी खिलाईये ।

सामग्री :

गेहूँ का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
सूजी - 1/4 कप 
गुड़ -3/4 कप (150 ग्राम)
नारियल - ½ कप कद्दूकस किया हुआ (50 ग्राम)
तेल -तलने के लिए
घी - 4 टेबल स्पून आटे में डालकर गूंथने के लिये
इलायची - 5
काली मिर्च - कूटी हुई 1/4 चम्मच 
सौफ- 1/4 चम्मच 
किशमिश - 4 चम्मच
बादाम - 2 चम्मच { कटा हुआ } 
बेकिंग पाउडर - 1/4 चम्मच  { यदि व्रत के नियम से ठेकुआ बना रहे  हैं तो बेकिंग पाउडर नहीं भी डाल  सकते हैं } 

 विधि - 

  • गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिये, गुड़ के टुकड़े और आधा कप से थोड़ा कम पानी एक भगोने में डाल कर गरम कीजिये, उबाल आने पर चमचे से चला कर देखिये कि सारा गुड़ पानी में अच्छे से घुल जाए. गुड़ पानी में घुल जाने के बाद इस घोल को छलनी से छान लीजिए ताकी अगर कोई अशुद्धि हो तो वह निकल जाए.गुड़ के पानी में घी मिलाकर इसे थोडा़ ठंडा होने के लिए रख दीजिए. इलायची को छील कर इसका पाउडर बना लीजिए.
  • किसी बर्तन में आटा निकाल लीजिए, इसमें कूटी इलायची और कद्दूकस किया हुआ नारियल , किशमिश , कटे हुए बादाम , कूटी काली मिर्च और बेकिंग पाउडर डाल दिजिए अब गुड़ के घोल की सहायता से एकदम सख्त और हल्का सूखा आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. आटा गूंथ कर तैयार है, अब इस आटे से ठेकुआ बनाएंगे ।
  • माइक्रोवेव  को कन्वेक्शन मोड पर प्री- हीट कर ले  !
  • अब  ठेकुए के गुंथे हुए आटे की छोटी छोटी लोइयां काट कर  हाथों से दबाव दे कर  या ठेकुए के डिजाईन  वाले सांचे से ठेकुए बनाएं ।  
  • बने  हुए ठेकुओं को माइक्रोवेव के ग्रिल/बेकिंग ट्रे  पर रखें । सभी बने हुए ठेकुओं को एक साथ  नहीं रखें ,ग्रिल/ बेकिंग ट्रे  पर उतने  ही ठेकुए रखें जितने आसानी से आ जाएँ , उन्हें ओवरलैप न करें । फिर माइक्रोवेव का कन्वेक्शन मोड़ चालू करें और टेम्प्रेचर 180 degree  सेट करें । अब ठेकुओं को 20 मिनट के लिए कन्वेक्शन मोड पर बेक  करें । 10 मिनट के बाद ही बीच में ही माइक्रोवेव स्टॉप  कर  ठेकुओं को पलट दे  और पुनः कन्वेक्शन मोड चालू कर दे । 
  • 20 मिनट बेक होने के बाद माइक्रोवेव बंद करें ।
  • कुछ समय बाद ग्रिल से ठेकुए उतार कर प्लेट में रखें । 
  •  बाद  में ठंडा हो जाने के बाद एयर टाइट डिब्बे में रखें । 
  • ये ठेकुए बिना डीप फ्राई के बनाये गए  हैं , जो काफी स्वदिष्ट और हेल्थी हैं |
  • अगर आपके पास ओवन है तो आप इसे बेकिंग ट्रे में रख कर इसे ओवन में भी बेक  करके बना सकते हैं । तापमान 180 degree और टाइम 20 मिनट रहेगा ।